जर्नलिस्ट दीक्षांत हिन्दुस्तानी@ मरू संदेश न्यूज नेटवर्क लाडनूं भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर गढ़ परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान जनसंघ काल के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का स्मरण करते हुए उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता एवं विधानसभा प्रत्याशी करणी सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि “राष्ट्र प्रथम” की भावना ही भारतीय जनता पार्टी की पहचान है। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष गौतम दत्त शास्त्री ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्येक कार्यकर्ता की पार्टी है और इसे आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। संगोष्ठी का संचालन नितेश माथुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधानसभा प्रवासी प्रभारी राकेश शर्मा सहित पार्षद रेणु कोचर, अंजना शर्मा, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा, सुमित जांगिड़, एडवोकेट गोविंद सिंह, प्रवीण जोशी, अनिल पिलानिया, मोहन सिंह जोधा राजू खा चायनाण, बलजी बिसायती असगर शेख, राम सिंह रेगर, दीपक जागिड, हेमराज भोजक श्याम सुंदर शर्मा, सीताराम गौतम, मुकेश शर्मा, पूनम चंद मारोठिया, अरविंद राठौड़, जावेद खान, उमराव खान, पर्वत सिंह जोधा सहित अन्य मौजूद रहे।
Author & Chief Editor
Dhikshant Hindusthani
Maru Sandesh - Ladnun News is managed and edited by Dhikshant Hindusthani. We are committed to providing accurate, local, and timely news from Ladnun and surrounding areas. All articles published in this app are verified by our editorial team before publication.
0 Comments