जर्नलिस्ट दीक्षांत हिन्दुस्तानी@ मरू संदेश न्यूज नेटवर्क लाडनूं आदिसागर अंकलीकर परम्परा के चतुर्थ पट्टाचार्य प्राकृताचार्य सुनील सागर महा मुनिराज के सान्निध्य में महावीर जयंती के अवसर पर प्राकृत एवं संस्कृत विभाग, जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय, लाडनूं के प्रो जिनेन्द्र जैन (उदयपुर) को जैनविद्या, प्राकृत भाषा के विकास, पांडुलिपि संरक्षण एवं उत्कृष्ट लेखन कार्य साहित्य संपादन के लिए उन्हें आदिसागर अंकलीकर विद्वत् सम्मान-2025 से सम्मानित सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार आदिसागर अंकलीकर जागृति मंच, मुम्बई द्वारा आचार्य सुनीलसागर महाराज के सानिध्य में बड़ोदरा (गुजरात) में आयोजित तीर्थंकर श्री अजितनाथ के पंचकल्याणक महोत्सव के अवसर पर प्रदान किया गया। शरद जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरस्कार स्वरूप श्रीफल, शाल, प्रतीक चिह्न, प्रशस्ति पत्र और 51000/- नगद राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर उनके शुभ चिंतकों ने बधाई संदेश भेजकर शुभकामनाएं दी।

DH

Author & Chief Editor

Dhikshant Hindusthani


Maru Sandesh - Ladnun News is managed and edited by Dhikshant Hindusthani. We are committed to providing accurate, local, and timely news from Ladnun and surrounding areas. All articles published in this app are verified by our editorial team before publication.

📍 Ladnun, Rajasthan Verified News Publisher