जर्नलिस्ट दीक्षांत हिन्दुस्तानी@ मरू संदेश न्यूज नेटवर्क लाडनूं भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी का आयोजन मंगलवार को वृद्ध सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी हाकम कीर्तिलता के मंगल पाठ से प्रारंभ हुई। जैन ध्वज नगाङा निशान व रोचक झांकीयों के प्रस्तुति के साथ भगवान महावीर के जनमोत्सव को हर्ष उल्लास से मनाया गया पार्षद रेणु कोचर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभात फेरी मूल ठिकाने से शुरू होकर दुगङो का बास, सब्जी मंडि, मोदियों का बास पांचवि पट्टी, दूसरी पट्टी व पहली पट्टी से होते हुऎ जैन विश्व भारती प्रज्ञा निलयम में प्रमुखाश्री विश्रुत विभा के मंगल पाठ व बाद में महाश्रमण विहार मे आचार्य महाश्रमण के मंगल पाठ से रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर बनी झांकीयों भगवान महावीर के जन्म दर्शन को दर्शाया गया। आयोजन में विभिन्न सभा संस्थाओं के पदाधिकारी सदस्य गण की सहभागिता रही व काफी संख्या में श्रावक श्राविका समाज भी शामिल रहा।
Author & Chief Editor
Dhikshant Hindusthani
Maru Sandesh - Ladnun News is managed and edited by Dhikshant Hindusthani. We are committed to providing accurate, local, and timely news from Ladnun and surrounding areas. All articles published in this app are verified by our editorial team before publication.
0 Comments