जर्नलिस्ट दीक्षांत हिन्दुस्तानी@ मरू संदेश न्यूज नेटवर्क लाडनूं उपखंड के ग्राम पंचायत कसुंबी जाखला में जाट समाज की समाजोत्थान के निर्णयों की पहल व पालना को लेकर एक बैठक का आयोजन हुआ। जगदीश घीटाला ने जानकारी देते हुए बताया कि खींवाराम राहड व हेमाराम के सानिध्य में राहड गौत्र के जाट समाज की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें विभिन्न सामाजिक आयोजनों के अवसर पर लेनदेन को हटाकर सामाजिक सुधार के उद्वेश्य से निर्णय लिए गए। उक्त बैठक तलेटी मौहल्ले में हुई जिसमें नेमीचंद, भगवानाराम, सूरजाराम राहड, मूलाराम, पनाराम, चुनाराम, हनुमानाराम, ओम प्रकाश, भारमल, भंवराराम, मांगी लाल, घींसाराम, मानाराम, बगती राम, जोगेंद्र सिंह, बुधाराम, प्रदीप राहड व जेसा राम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। यह भी बताया गया कि बीरडा गौत्र के सैंकड़ों परिवारों में पहले से ही ऐसी परम्पराओं की पालना हो रही है। वहीं सात दशक पहले पूर्व सरपंच व समाज सुधारक चौधरी रती राम राहड ने मूल चंद सिहाग व किसान केसरी बल देव राम मिर्धा की अगवाई में दिन में शादी समारोह सम्पन्न कराने सहित कई प्रकार के समाज सुधारो की पहल की थी।
Author & Chief Editor
Dhikshant Hindusthani
Maru Sandesh - Ladnun News is managed and edited by Dhikshant Hindusthani. We are committed to providing accurate, local, and timely news from Ladnun and surrounding areas. All articles published in this app are verified by our editorial team before publication.
0 Comments