जर्नलिस्ट दीक्षांत हिन्दुस्तानी@ मरू संदेश न्यूज नेटवर्क लाडनूं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाकलिया में दिनांक 4 अप्रैल को पुसराज मानक देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी निशुल्क स्टेशनरी का वितरण किया गया। ट्रस्ट के द्वारा विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को A-4 साइज रजिस्टर, पेन, पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स तथा रफ नोटबुक बांटे गए। ट्रस्ट प्रतिनिधि ताराचंद स्वामी तथा प्रधानाध्यापक रामनिवास बाकोलिया द्वारा ट्रस्ट की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य भागीरथ मल द्वारा ट्रस्ट के कार्यों की प्रशंसा की गई तथा उनका आभार व्यक्त किया गया। ट्रस्ट द्वारा पूर्व में भी विद्यालयों को स्वेटर, जूते, जुराब, स्टेशनरी सामान प्रदान किया गया था। कार्यक्रम का संचालन पर सुखबीर स्वामी द्वारा किया गया
Author: Dikshant Hindusthani
Author & Chief Editor
Dhikshant Hindusthani
Maru Sandesh - Ladnun News is managed and edited by Dhikshant Hindusthani. We are committed to providing accurate, local, and timely news from Ladnun and surrounding areas. All articles published in this app are verified by our editorial team before publication.
0 Comments